Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

ई-रिक्शा में 255 ग्राम चरस के साथ चालक गिरफ्तारजीवाजीगंज पुलिस की कार्रवाई

By Mohan Sharma
August 27, 2026 2 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन

, करीब 2 लाख रुपए की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत का मादक पदार्थ जब्तउज्जैन। आगामी त्योहारों को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी के लिए चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जीवाजीगंज पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को 255 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को थाना जीवाजीगंज की टीम गढ़कालिका–कालभैरव मंदिर रोड स्थित ओखलेश्वर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नीले रंग के ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से उसे रोक लिया।तलाशी के दौरान ई-रिक्शा की आगे की डिक्की में रखी सफेद रंग की थैली से गहरे भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ बरामद हुआ। जांच एवं तौल करने पर पदार्थ 255 ग्राम चरस पाया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजहरउद्दीन पिता नसीरउद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी नुरानी मस्जिद के पीछे, विहारी कॉलोनी, नागझिरी, उज्जैन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम चरस, एक रियलमी मोबाइल फोन और ई-रिक्शा जब्त किया है।थाना जीवाजीगंज में अपराध , धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में डीएसपी योगेश सिंह तोमर, निरीक्षक प्रतीक शर्मा, थाना प्रभारी जीवाजीगंज, उनि. शोभाराम किरार, उनि. लोकेन्द्र सिंह बैंस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ईद मिलादुन्नबी पर बेगमगंज में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ें अकीदतमंदरायसेन शहर सहित गैरतगंज बेगमगंज की मस्जिदों और गलियों में आकर्षक सजावट, जगह-जगह लंगर व स्वागत किया

Next

डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि पर श्रमदान व पुष्पांजलि कार्यक्रम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER