Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

ईद मिलादुन्नबी पर बेगमगंज में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ें अकीदतमंदरायसेन शहर सहित गैरतगंज बेगमगंज की मस्जिदों और गलियों में आकर्षक सजावट, जगह-जगह लंगर व स्वागत किया

By Mohan Sharma
August 27, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन/बेगमगंज।जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को शहर सहित तहसीलों कस्बों,ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा गया। शहर सहित जिलेभर की मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर सजावट की गई है, वहीं जगह-जगह लंगर एवं जुलूस के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष इलियास पठान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदतमंदों द्वारा हजरत पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाया गया।बेगमगंज नगर की सामाजिक संस्था न्यू यंग मोमिन ग्रुप द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर सेवा और सदभाव भाईचारे की मिशाल पेश की गई। दोपहर बाद बेगमगंज तहसील मुख्यालय पर मोहम्मदी जुलूस नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से निकाला गया। इस जुलूस फूल बरसाकर किया स्वागत।क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल मित्र मंडली सहित कांग्रेसजनों ने भी किया स्वागत

।न्यू मोमिन कमेटी के सदस्यों द्वारा सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेगमगंज में भर्ती मरीजों के परिजनों और उपजेल बेगमगंज के कैदियों को भोजन कराया । इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया जाएगा। जोहर की नमाज के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के अलग-अलग मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिदो में तकरीर का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के स्वागत और सेवा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई है। बेगमगंज मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राइन एवं मुस्लिम समाज के सरपरस्तों की अगुवाई में ईद मिलादुन्नबी पर्व का जुलूस विभिन्न अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।

कार्यक्रम में एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता टीआई राजीव उई के की भूमिका सराहनीय रही।बेगमगंज मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा लंगर एवं स्वागत की व्यवस्था की गई।जबकि जुलूस के समापन अलमदार समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाएगा।जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम युवा कमेटी की ओर से नजीराबाद बस स्टैंड में दोपहर 2 बजे से लंगर का आयोजन किया गया है। मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सदर आरिफ राइन ने बताया कि लंगर के साथ यहां फल वितरण भी किया गया । जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर अपने घर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। रात के समय रोशनी से जगमगाता घर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी में घर को खूबसूरत लाइटों से सजाकर भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ऐतिहासिक स्मारकों के सुरक्षा गार्डों को कार्य से हटाने व तीन माह का वेतन न मिलने पर उपभोक्ता अधिकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष को सौंपा शिकायत पत्र

Next

ई-रिक्शा में 255 ग्राम चरस के साथ चालक गिरफ्तारजीवाजीगंज पुलिस की कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER