ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सलीम कबाड़ी ने किया इस्तकबाल
इरफान अंसारी उज्जैन।

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकाले गए जुलूस में पूर्व पार्षद सलीम कबाड़ी साहब ने सीरत कमेटी के अध्यक्ष गब्बू बाबा सहित विभिन्न तंजीमों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का साफा बांधकर इस्तकबाल किया। इस दौरान उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं विभिन्न तंजीमों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।