छकतला में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

।SJ NEWS MP से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी कि खबर।

आलीराजपुर (छकतला) – ईद मिलादुन्नबी के मौके पर छकतला में मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई।जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान नात-ए-पाक पढ़ी गई और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं में बताए गए अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को याद किया गया।जुलूस के दौरान छकतला चौकी प्रभारी राहुल चौहान एवं उनकी पुलिस टीम का भी पूरा सहयोग रहा।

पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।आयोजन में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।

