ग्राम खुंटपला में द्वितीय वर्ष उज्जैन से खुंटपला गोशाला स्थित गोपेश्वर महादेव डाक कावड लाई गई प्रथम वर्ष में 110 किलोमीटर 10 घंटे में तय हुई
संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार सरदारपुर से माही राठौड़

धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम खुंटपला में द्वितीय वर्ष उज्जैन से खुंटपला गोशाला स्थित गोपेश्वर महादेव डाक कावड लाई गई प्रथम वर्ष में 110 किलोमीटर 10 घंटे में तय हुई थी आस पास के गांव की पहली डाक कावड कट्टर हिंदू युवा ग्रुप द्वारा लाई गई थी जिससे द्वितीय वर्ष में आस पास के सभी गांव में भी डाक कावड लाई गई है इस वर्ष कट्टर हिंदू युवा ग्रुप द्वारा 110 किलोमीटर मात्र 7 घंटे में तय की गई .. सभी साथियों का स्वागत गोपाल कृष्ण गोशाला समिति के अध्यक्ष रामचंद्र जी करोड़ीवाल द्वारा किया गया जिसमें गब्बू गिरवाल और द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई कट्टर हिंदू युवा ग्रुप की डाक कावड का आयोजन सफल रहा .जिसमें ग्रुप के सदस्य राज अरड. जीवन संदीप अरड मनीष पवन पटेल . अजय गिरवाल .कमल वसुनिया ओर 20 सदस्यों का मुख्य योगदान रहा.
