श्रावण मास के पवन अवसर पर ग्राम खुटपला में सोमवार को बाबा पिपलेश्वर महादेव की शाही सवारी बड़ी ही धूमधाम निकाली
संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार सरदारपुर से माही राठौड़

श्रावण मास के पवन अवसर पर ग्राम खुटपला में सोमवार को बाबा पिपलेश्वर महादेव की शाही सवारी बड़ी ही धूमधाम डीजे के साथ और श्रद्धा के साथ निकल गई सवारी में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए पूरे नगर में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण शिव मय हो गया सवारी को आकर्षक रथ में बाबा पिपलेश्वर महादेव को सजाया गया श्रद्धालु भक्ति गीत और जय घोष के साथ चल रहे थे जगह-जगह लोगों ने बाबा का पुष्प वर्षा कर बाबा भोलेनाथ का स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया सवारी के समापन के बाद बाबा पिपलेश्वर महादेव शिव मंदिर पर विधि विधान से आरती उतारी गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने आरती में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया इसके पश्चात भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया समस्त ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं हर हर महादेव बोल बम
