Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद में नयनाभिराम झांकियो के साथ निकला विशाल शिवडोला, राजेश पाटीदार जीतू जिराती एवं अन्य समिति सदस्यों की मेहनत रंग लाई

By Mohan Sharma
August 26, 2026 3 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली लाव लश्कर के साथ निकले श्री गांगलेश्वर महादेव महाराज, नयनाभिराम झाकियों ने मोहा मन कसरावद नगर के अधिष्ठा भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव महाराज सोमवार को लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। नयनाभिराम झाकियों ने दर्शकों के मन मोह लिया। नगर सहित आस पास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य एवं विशाल शिव डोले को निहारा।

भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव का डोला प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के चौथे सोमवार को निकला। शाम 6 बजे मंडलेश्वर रोड स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुए शिव डोला प्रारम्भ हुआ। सबसे आगे ढोल नगाड़े के साथ भूतों की बारात आकर्षक नृत्य कर रही थी। वही अघोरी रूप में भगवान शिव एवं विराट नंदी पर सवार माता पार्वती की झांकी चल रही थी। इसमें भगवान शिव के मस्तक से अग्नि प्रज्वलित हो रही थी। वही नरसिंह भगवान, मां दुर्गा, हनुमान जी, जेठालाल बबीता , राधा कृष्ण अलग अलग ट्रालो पर झांकी के साथ आकर्षक नृत्य करते चल रहे थे। इसके साथ ही शिव अघोरी टीम, शिव महाकाल, कालका मां आदि स्वरूप में डोले में शामिल थे। वाहनों पर लगे स्पीकरों पर युवा थिरक रहे थे।

शिव डोले में सबके आकर्षण का केंद्र झाकियां रही। डोले ने आठ झाकियां शामिल हुई। सुंदर एवं आकर्षक नयनाभिराम झाकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिव डोला समिति द्वारा झाकियों को पुरस्कृत भी किया। जिसमें महाकाल ग्रुप की सावरिया सेठ की चलित झांकी प्रथम, साधु जी सीताराम ग्रुप की हयगीव अवतार द्वितीय, श्रीमहाकाल लोक की झांकी तृतीय एवं कसरावद के श्री गांगलेश्वर महादेव की झांकी चतुर्थ स्थान पर रही।झाकियों को एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार सुभाष चौहान मेंण दादा दयालु नारायणी सेवा द्वारा, पिचौत्तर हजार का द्वितीय पुरस्कार डोला समिति अध्यक्ष राजेश वडारिया द्वारा एवं पचास हजार का तृतीय पुरस्कार सेवा ज्वेलर्स के जितेन्द्र पाटीदार जिराती द्वारा, पच्चीस हजार का चतुर्थ पुरस्कार पाटीदार दूध डेयरी के अनिल पाटीदार द्वारा प्रदान किया गया। नगर परिषद द्वारा भी स्वागत मंच लगाकर झाकियों के कलाकारों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। 25 से अधिक स्टॉल एवं स्वागत मंच लगेभगवान श्री गांगलेश्वर महादेव जी महाराज का भव्य स्वागत करने के लिय नगरवासियों ने जगह जगह स्वागत मंच एवं स्टॉल लगाए।

दाऊदी बोहरा समाज द्वारा शरबत पिलाया वही श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंचों पर तरह-तरह के खाने पीने के स्टाल लगाए गए दे बड़ी माता मंदिर के पास महेंद्र पाटीदार एवं जेपी पाटीदार पेट्रोल पंप वालों की तरफ से पोहा, वर्मा समाज द्वारा साबूदाने की खिचड़ी, छोटा नाका पैनल द्वारा 6000 आलू बड़े, इंदर सिंह राठौर द्वारा छोले, जय स्तंभ चौराहे पर युवा पैनल द्वाराकोल्ड्रिंग्स, आदि अन्य स्टॉल लगाए गए थे वही युवा मुस्लिम समाज, सेन समाज, भाजपा नगर मंडल, हिंदू समाज, राठौड़ समाज आदि संगठनों द्वारा जगह जगह स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया गया। डोला समिति अध्यक्ष राजेश वडारिया, जितेंद्र पाटीदार सहित समिति सदस्यों ने सफल आयोजन हेतु प्रशासन, पुलिस विभाग एवं समस्त क्षेत्र एवं नगरवासियों का आभार माना।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ताप्ती सेवा समिति ने लिया संकल्प, इस वर्ष माँ ताप्ती में नहीं किया जाएगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Next

सरवर देवला में भव्य शिवडोला निकाला गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER