प्रकाश यादव बने सनातन क्लब के अध्यक्ष नवरात्रि उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

इरफान अंसारी उज्जैन
उज्जैन। सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक एकता को समर्पित सनातन क्लब की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी नगर कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव को सनातन क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया।क्लब के सचिव चंद्रपाल सिंह दीक्षित ने बताया कि सनातन क्लब का गठन वर्ष 2024 में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया गया था। क्लब के संरक्षक मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं समाजसेवी नारायण यादव हैं।पिछले दो वर्षों में क्लब द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अनेक बड़े आयोजन किए गए हैं। क्लब का उद्देश्य सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं, भारतीय संस्कारों, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।नवीन कार्यकारिणी का गठनआगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संयोजक एवं दीनदयाल मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, सचिव चंद्रपाल सिंह दीक्षित, कोषाध्यक्ष सुनील बामनिया, मीडिया प्रभारी आशीष जैन तथा उपाध्यक्ष उमेश लिटोरिया, जितेंद्र राव एवं किस्सू ठाकुर शामिल हैं।समिति सदस्यों के रूप में पवन वाघमारे, महेंद्र सोलंकी, बंटी भास्कर, रजनीश नगर, गणेश शर्मा नानाखेड़ा, रोहित शितोले, जीवन सिंह राजपूत एवं लक्ष्मण सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।नवरात्रि उत्सव को भव्य बनाने का संकल्पबैठक में आगामी नवरात्रि उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शीघ्र ही पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा विभिन्न पदाधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे जाएंगे।सनातन क्लब ने संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति के गौरव, भारतीय संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए समाज को एकजुट कर सेवा एवं संस्कृति की नई मिसाल कायम की जाएगी।