ईद मिलादुन्नबी पर भी सफाई व्यवस्था बदहाल, वार्ड 3 आगर नाका के रहवासी परेशान
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन। ईद मिलादुन्नबी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मौके पर भी वार्ड क्रमांक 3, आगर नाका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। क्षेत्र में जगह-जगह गंदा पानी जमा है, नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं और कई स्थानों पर नियमित झाड़ू तक नहीं लगने की शिकायत सामने आई है।क्षेत्र के रहवासी मेहेरबान चक्की वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं पहुंचते। नालों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है और कचरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि समस्या देखने के लिए संबंधित अधिकारी भी नियमित रूप से मौके पर नहीं आते

।रहवासियों के अनुसार, त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन इसके विपरीत हालात बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाने तथा नालियों की सफाई कराने की मांग की है।पानी की सप्लाई को लेकर भी शिकायतरहवासियों ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विराट नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई देर रात करीब 2 बजे के बाद की जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पानी की सप्लाई का समय सुविधाजनक करने की मांग की है।रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई और पेयजल व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।उज्जैन से इरफान अन्सारी की रिपोर्ट
