मोटर पंप चोरी के आरोपी को चोरी की मोटर पंप सहित पकड़ा, पुलिस द्वारा बरामदगी

शकील खान मनावर 9755 498 7 52दिनांक 21.08.2026 को फरियादी लवकुश पिता सुखलाल चौहान, निवासी खेड़ी हवेली द्वारा थाना मनावर पर रिपोर्ट की गई कि उसके खेत में नाले पर लगी सुगना कंपनी की 2 हॉर्स पावर की पानी की मोटर पंप चोरी हो गई है।फरियादी एवं उसके खेत पड़ोसियों द्वारा मौके पर एक व्यक्ति को मोटर सायकल सहित संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक पिता सुखलाल बघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिमरोल, जिला इंदौर बताया।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर पंप बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP 09 ZV 3891, प्लायर, रिंग पाना एवं ओपन पाना भी बरामद किए गए।*बरामदगी* :सुगना कंपनी की 2 HP पानी की मोटर पंप – कीमत लगभग ₹12,000हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP 09 ZV 389101 प्लायर01 रिंग पाना01 ओपन पानापुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम में शामिल Si धन सिंह sastya,asi राकेश अलोने hc ललित, बिशन,आर जितेंद्र