जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली ने एक दुसरे को भेट की सुहाग सामग्री
रमाकांत मोरे बुरहानपुर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा शुक्रवार को उपवास रखकर पवित्र सावन उत्सव श्रद्धा आस्था के साथ गले मिलकर मनाया गया । इस अवसर पर महिलाओं ने हरी साड़ी, हरी चुड़ी और पुरा श्रृंगार किया और सावन के गीतों पर नृत्य कर एक दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट कर कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने स्वल्पाहार किया । इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजु काटरवार ,अध्यक्ष मंगला दुबे उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर , प्रशासन संचालक प्रेमलता सांकले , आशिया मंसुरी शगुफ्ता , रजनी गट्टानी सहित अन्य महिला उपस्थित रहे ।