एसजे न्यूज़ ब्रेकिंग: 53.372 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तारउज्जैन। थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.372 किलोग्राम गांजा बरामद किया है

एसजे न्यूज़ ब्रेकिंग: 53.372 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तारउज्जैन। थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.372 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बिना नंबर की सफेद हुंडई ऑरा कार से गांजे का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की रात उप निरीक्षक जयदीप राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कानीपुरा-तराना रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने श्री साई कुंज कॉलोनी के सामने नाकाबंदी की।कुछ देर बाद कानीपुरा की ओर से तराना जा रही बिना नंबर की हुंडई ऑरा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार आदर्श नायक (29), तेजस वर्मा (19) और साहिल हैला (30) को पकड़ा गया।कार की पिछली सीट और डिक्की में रखे तीन लॉक बैग/सूटकेस से 25 पैकेटों में कुल 53.372 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों से ₹5,300 नकद, चाबियों का गुच्छा, बैग/सूटकेस और पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जप्त किया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।जप्त सामग्री: 53.372 किलो गांजा, 25 पैकेट, हुंडई ऑरा कार, तीन बैग/सूटकेस, पैकिंग सामग्री और ₹5,300 नकद।कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक विवेक कनोडिया, एसआई जयदीप राठौर, एसआई दिनेश भाट सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।