भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित

शकील खान मनावर 9755 49 8752*पत्रकार दिलीप कुमरावत जिला मीडिया प्रभारी, राहुल सेन जिला मीडिया सहप्रभारी बने*मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देशानुसार एवं भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन उपरांत धार जिला ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष हिरालाल (शेरू) ब्रजवासी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी में पत्रकार दिलीप कुमरावत मनावर को जिला मीडिया प्रभारी, राहुल सेन जिला मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्नेहीजनों ने बधाई दी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी का आभार माना।