मैं चाहती हूं कि आने वाले वर्षों में इन्हीं छात्राओं में से प्रोग्राम में गेस्ट बनकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करें.. डॉ प्रीति गायकवाड

इरफान अन्सारी उज्जैन /। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते हूये बताया आज समाजसेवी अब्दुल अजीज भाई दरगाह वाला एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम झालावाड़ की स्मृति में 41 वे राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिमाओं को होटल इंपिरियल उज्जैन में सम्मानित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि जिला फॉरेंसिक ऑफिसर भोपाल डॉ प्रीति गायकवाड ने अपने उद्बोधन में कहा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए होने वाली प्रोग्राम छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने मैं सार्थक होंगे । आपने कहा बड़ी संख्या में छात्राएं उच्च अंकों से उत्तीर्ण होकर सम्मानित हो रही है यह महिला शक्तिकरण की मिसाल है इन्हीं छात्राओं में से आगे चलकर देश का नेतृत्व करेंगी। विशेष अतिथि कोलारस के जेल अधीक्षक डॉक्टर फहीम खान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा आज एक ही मंच पर सभी धर्म की शिक्षा, खेल ,साहित्य चिकित्सा समाज सेवा की प्रतिभाओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों को को एक साथ सम्मानित कर सोसाइटी ने बेहतरीन मिसाल पेश कि इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। सैयद मकसूद अली शिक्षाविद देवास ने अपने उद्बोधन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अभी से आगे आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य तय कर ले तभी आप काम कामयाबी के शिखर पर पहुंच पाएंगे । मोटिवेशनल स्पीकर इंदौरआदिल सईद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा आज के दौर में सभी समाज सिर्फ अपने समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित करती है लेकिन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी बगैर सामाजिक एवं धार्मिक भेदभाव के विगत 41 सालों से सर्वसमाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। प्रेरणात्मक कार्य हे। यह सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने में नीव का पत्थर साबित होंगे। मोल्टा से अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी यूनुस लाला ने अपने उद्बोधन में कहा सोसाइटी निरंतर वर्ष पर समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहती है निरंतर रक्तदान, पौधा रोपण, शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एवं देश प्रेम एवं सांप्रदायिक सौहार्द के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इंदौर महाविद्यालय की प्राचार्याडॉक्टर इरशाद खानम ने अपने उद्बोधन में कहा जिस तरह सर सैयद अहमद का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित तरह इस तरह सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड जज इंदौर माननीय डॉक्टर शमीम अहमद ने करते हुए अपने उद्बोधन में ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे । अपने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करें । आप ही में से आगे चलकर मेरी तरह जज या डॉक्टर, इंजीनियर ,खिलाड़ी बनकर प्रदेश का नाम गोरवान्वित करेंगे संस्था निरंतर कार्यक्रम संयोजक इकबाल उस्मानी एवं उपसंयोजक नासिर मंसूरी ने बताया इंदौर, रतलाम, महू, महिदपुर, जावरा, और उन्हेल, और देवास की २७२ प्रतिभाए सम्मानित हुई कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया पहले चरण में प्रतिभाशाली छात्राओं और दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । संयुक्त सचिव आजम खान एवं उपसंयोजक हाजी स्माइल भाई रंगवाला ने बताया छात्र-छात्राओं को शाहाना परवीन अवार्ड एवं अन्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मौलाना अब्दुल हादी अवार्ड से सम्मानित किया गया । खेलों के लिए कूडो ब्लैक बेल्ट विजेता कबीर अब्बास एवं जैद खान इंदौर, कर्तव्य निष्ठा के लिए पटवारी सुनील गंगवार, सरपंच पवन आंजना, शिक्षा के लिए शाहनवाज अख्तर तराना, कमर अली एवं सादिक मंसूरी, कला के लिए डॉ. तेज कुमार मालवीय, हफिज शाह, एवं रफीक खान समाज सेवा के लिए सैयद उस्मान हसन, मकसूद खान, इरशाद कुरैशी, सम्मानित होने वाली संस्थाओं में महाकाल शयन आरती ग्रुप, अपंग सेवा आश्रम उज्जैन, प्रेम सेवा समिति, ओन्ली फॉर मेडिकल हेल्प नागदा, नागोरी एजुकेशन सोसाइटी महिदपुर, इनोटिटिव पब्लिक स्कूल देवास, नई पहल,जज्बा फाउंडेशन,सर्व धर्म मददगार समिति, टाइगर अकैडमी, सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर, सीरत उन नबी कमेटी उज्जैन ,डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ,मुस्कान सेवा समिति, इंदौर कराटे अकैडमी, जिला ब्लड बैंक ,रहबर वेलफेयर सोसाइटी , एहसान इस्लाम अखाड़ा,बाबा फरीद फाउंडेशन,आदि संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं की हौसला अफजाई के लिए सलीम सर महिदपुर, मोहसिन लाला शाजापुर, समाजसेवी महेंद्र कटियार, शरीफ खान, उन्हेंल, फरदीन खान महू, शफीक खान मंसूरी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ,मॉडल स्कूल के डायरेक्टर अनवार उल हक, इमरान खान,शरीफ खान उन्हेंल, कुरैशी समाज के सेक्रेटरी इरशाद कुरैशी, खेल प्रशिक्षक शकेब कुरैशी, हाजी बहादुर हुसैन, भुरु शेख, सरफराज खान, डॉ .सउद नागोरी, अनुदीप गंगवार, सईद अहमद जहीरूद्दीन शेख, निराला खान वसीम चौधरी सैयद उबेद अली, समीर उल हक शाकिब कुरैशी, हाजी फहीम सिकंदर हाजी हुसैन,पार्षद अनवर नागोरी फैज जाफरी, गंगाधर महा, रेहान शफक, सोनू सिंह आनंद, इरफानुल्लाह, इमरान सागर सैयद जमीर अब्बास , रिजवान जागीरदार,आदि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन इरफान राईन ने किया आभार सचिव धर्मेंद्र राठौर ने माना।