Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

श्रावण माह में पत्रकार सूरज दहे को मिला 4 पवित्र तीर्थों के दर्शन का सौभाग्य

By Mohan Sharma
August 22, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर: पवित्र श्रावण माह में शिव भक्ति और आस्था का माह माना जाता है। इसी पावन अवसर पर दैनिक क्राइम दर्पण के जिला संवाददाता सुरज दहे को एक साथ 4 प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । सबसे पहले सुरज दहे ने महाराष्ट्र राज्य के छत्रपती संभाजीनगर जिले में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग वेरुल के श्री घृष्णेश्वर महादेवजी के दर्शन किए। एलोरा की गुफाओं के समीप स्थित इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रावण सोमवार के दिन भारी भीड़ थी। सूरज दहे ने यहां विधि-विधान से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। घृष्णेश्वर दर्शन के पश्चात उन्होंने खुल्दाबाद स्थित प्रसिद्ध भद्रा मारुति मंदिर में हाजिरी लगाई। यह मंदिर अपनी अनोखी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान हनुमान जी लेटे हुए अवस्था में हैं ।और उनके सीने पर माता सीता विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी संकट दूर होते हैं।

सूरज दहे ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके बाद उन्होंने चेन्नई के प्रख्यात तिरुपति बालाजी के स्वरूप में विराजित महेशमाल केंद्र के पास स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की भव्य मूर्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। यहां दर्शन कर उन्होंने सुख-शांति की प्रार्थना की।अपने धार्मिक दौरे के अंत में सूरज दहे काली मठ स्थित कलंका माता मंदिर पहुंचे। पहाड़ों के बीच स्थित इस सिद्धपीठ में माता के दर्शन कर उन्होंने नारी शक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा।दर्शन के बाद पत्रकार सूरज दहे ने कहा कि श्रावण माह में इन चारों पवित्र स्थलों के दर्शन कर मन को अपार शांति मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति और एकता की पहचान हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

छात्रों का भविष्य अंधकार में

Next

पौधा जब वृक्ष का रूप ले लेता है तो वह फलो के साथ साथ छाया व ओक्सिजन भी मानव को प्रदान करता है – महंत 108 श्री नर्मदानन्दगिरी महाराज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER