उज्जैन में सिगरेट गोदाम चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

SJ NEWS उज्जैन | इरफान अन्सारी उज्जैन। माधवनगर थाना पुलिस ने दशहरा मैदान क्षेत्र स्थित सिगरेट गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ₹1.35 लाख नकद, करीब ₹15 लाख कीमत की आईटीसी कंपनी की विभिन्न ब्रांड की सिगरेट और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब ₹15 लाख कीमत की किया सोनेट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार कुल ₹31.35 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।6-7 जून की रात हुई थी चोरीपुलिस के अनुसार फरियादी सौरभ माहेश्वरी ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दशहरा मैदान में नेहरू पार्क के पास स्थित माहेश्वरी मार्केटिंग परिसर में आईटीसी कंपनी की सिगरेट का गोदाम है। 6 जून से 7 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने गोदाम के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आईटीसी कंपनी के अलग-अलग ब्रांड की करीब 25-26 बॉक्स सिगरेट चोरी कर ली।शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।CCTV फुटेज से मिला सुरागवारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा XUV-500 क्रमांक MP 13 CC 0355 थाना नागझिरी क्षेत्र से चोरी किया गया था। वहीं एक अन्य XUV-300 वाहन थाना दलौदा, जिला मंदसौर क्षेत्र से चोरी किया गया था।आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ तक जांच की। इसके बाद महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर भी आरोपियों की तलाश जारी रखी गई।12 अगस्त को आरोपियों तक पहुंची पुलिसलगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को 12 अगस्त 2026 को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सिगरेट गोदाम में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।ये दो आरोपी गिरफ्तार1. रामपाल उर्फ रामा पिता हरिराम चौधरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी पाली, राजस्थान। वर्तमान पता हडपसर, पुणे, महाराष्ट्र।2. रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे उर्फ संतोष भैया उर्फ मुकेश चौधरी पिता आफताब शेख, उम्र 51 वर्ष, निवासी गोवंडी पूर्व, मुंबई, महाराष्ट्र।₹31.35 लाख का माल बरामदपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर—₹1,35,000 नकद, जो चोरी की सिगरेट बेचकर प्राप्त राशि बताई गई है।किया सोनेट कार MH 12 WZ 7053, कीमत करीब ₹15 लाख।करीब ₹15 लाख कीमत की आईटीसी कंपनी की सिगरेट, जिसमें क्लासिक, क्लासिक कनेक्ट, क्लासिक आइकॉन, गोल्ड फ्लेक प्रीमियम, गोल्ड फ्लेक, स्टार प्रो, गोल्ड फ्लेक अल्ट्रा स्मूथ और गोल्ड फ्लेक किंग साइज सहित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं।पुलिस के अनुसार कुल ₹31 लाख 35 हजार का मशरूका बरामद किया गया है।चोरी के वाहनों से वारदातप्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर सिगरेट के कार्टून चोरी किए। वारदात में चोरी के वाहनों का इस्तेमाल किया गया और चोरी की सिगरेट को अलग-अलग स्थानों पर बेचकर उससे प्राप्त राशि का उपयोग किया गया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की सिगरेट किन-किन लोगों को बेची गई तथा इस वारदात में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।पहले से दर्ज हैं मामलेपुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ गुजरात के वलसाड जिले के उमरगांव थाने में कार चोरी का वर्ष 2023 का मामला दर्ज है। इसके अलावा कर्नाटक के विजयपुर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में भी सिगरेट चोरी से संबंधित प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना माधवनगर के निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया, उनि. सालगराम चौहान, उनि. प्रतीक यादव (सायबर सेल), प्रआर प्रेम समरवाल, आर. श्यामबरण सिंह, आर. देवी सिंह, आर. अर्जुन सिंह, आर. महेश मालवीय सहित थाना माधवनगर एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।