कसरावद नगर पंचायत के पूर्व पार्षद निज़ाम बाबा बने खरगोन जिलाध्यक्ष

। रिपोर्टर नवीन रायली *खरगोन। मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के सरपरस्त विधायक आरिफ मसूद की सहमति से कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष रियाजूद्दीन शेख साहब ने पूर्व पार्षद निज़ाम बाबा कसरावद को अल्पसंख्यक विकास कमेटी का खरगोन जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।*प्रदेशाध्यक्ष रियाजूद्दीन शेख द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में निज़ाम बाबा को संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि निज़ाम बाबा अपनी सक्रियता के साथ अल्पसंख्यक समाज को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए प्रचार-प्रसार करने तथा संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगे।निज़ाम बाबा की नियुक्ति पर अल्पसंख्यक विकास कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने उन्हें दिल से मुबारकबाद पेश की और नई जिम्मेदारी के लिए नेक ख्वाहिशात जाहिर की।प्रदेशाध्यक्ष रियाजूद्दीन शेख ने कहा कि निज़ाम बाबा के अनुभव और सक्रियता से कमेटी को खरगोन जिले में नई मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज के हक़ एवं विकास के लिए संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगा।