कसरावद एसडीएम अनिल जैन, एसडीओपी श्वेता शुक्ला एवं थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने शांति समिति की बैठक ली।

रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा कसरावद के तहसील कार्यालय में 18 अगस्त मंगलवार को शाम 5:00 बजे एसडीएम अनिल जैन की अध्यक्षता में एवं एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी द्वारा शांति कमेटी की बैठक ली गई जिसमेंआगामी आने वाले त्योहारों शिव डोला, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्वों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी दिनों में निकलने वाले शिव डोले एवं मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के लेकर चर्चा की गई बैठक में पवन पाटीदार हेमंत सोनी राजेश पाटीदार अवधेश पवार जीतू जिराती हेमेंद्र सोलंकी द्वारा शिव डोले पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे डिवाइडर पर निकली हुई जालियों को ठीक-ठाक करवाने एवं रास्ते की साफ सफाई एवं बिजली के खंबो पर बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाने के लिए नगर पालिका को आदेश देने के लिए कहा गया सामाजिक कार्यकर्ता पवन पाटीदार द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए इस अवसर पर आगामी दिनों में निकलने वाले मिलादुन्नबी जूलूस के ऊपर भी चर्चा की गई

मुस्लिम समाज के सदर शेरू अंसारी ,अकिल शेख, मुजाहिद खान ,पत्रकार अनीश खान, द्वारा मिलादुन्नी पर निकालने जुलूस के समय एवं जुलूस कहां से कहां तक निकलेगा इस विषय पर एसडीएम महोदय अनिल जैनसे चर्चा की गई एसडीम महोदय द्वारा सभी नागरिकों को आने वाले त्योहार आपसी भाईचारे शांति सौहार्द एवं मिलजुलकर बनाने के निर्देश दिए इस अवसर पर एमपीईबी से खांडेकर नगर पंचायत से आरिफ खान ,विजय यादव, सामाजिक कार्यकर्ताओं में ताराचंद यादव हेमंत सोनी राजेश पाटीदार जीतू जिराती पवन पाटीदार हेमेंद्र सोलंकी सुधीर श्रॉफ कमल राठौड़ अमित कुशवाह गौतम रावल संदीप कुशवाह अवधेश पवार यशवंत कर्मा, मोहन वर्मा कपिल सेन सुमित पाटीदार मुस्लिम समाज के सदर शेरू अंसारी, मुजाहिद खान अखिल शेख पत्रकार अनीश खान पत्रकार नवीन रायली एवं अन्य पत्रकार एवं सूचना संकलन के हरि ओम कौशिक उपस्थित थे