Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

कर्मचारियों के हक में भारतीय मजदुर संघ

By Mohan Sharma
August 18, 2026 4 Min Read
0

रमाकांत मोरे / कर्मचारियों के हक में भारतीय मजदूर संघ ने माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी नीमच को 11 सूत्रीय मांग पत्र एवं माननीय मुख्‍यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को 57 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा*17 अगस्‍त 2026भारतीय मजदूर संघ, जिला नीमच द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी नीमच को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, आउटसोर्स, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं राज्‍य कर्मचारी आदि के शोषण को बंद करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया है।भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नितिन साहू एवम जिला मंत्री सुभाष कुमावत , भारतीय मजदूर संघ संबद्ध, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र. आजाद कोटवार संघ, एड्स कंट्रोल एम्प्लाईज युनियन म.प्र.,

पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ इंदौर, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिऐशन, सीमेंट एम्प्लाईज युनियन, बाह्य स्त्रोत कर्मचारी संघ, म.प्र. विद्युत सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर संघ, अखिल भारतीय कृषि ग्रामीण मजदूर संघ, म.प्र. पॉवर इंजिनियर एम्प्लाईज एसोसियेशन, दिव्यांग पुनरवास संगठन, संविदा स्वास्थ संघ, सीमेंट एसोसिएशन सहित श्रम संगठन एवम भारतीय मजदूर संघ भोपाल द्वारा प्रदेश प्रतिनिधी के रूप में नियुक्त श्री नवजोतसिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिऐशन, जिले के समस्‍त विभागों के पदाधिकारी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित माँगें रखी गई हैं:1. श्रमिकों हेतु न्यूनतम वेतन ₹30,000/- प्रति माह निर्धारित किया जाए।2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत मिलने वाले चिकित्सा और नगद लाभों का दायरा बढ़ाने के लिए मौजूदा मासिक वेतन की सीलिंग ₹21,000/- से बढ़ाकर ₹42,000/- की जाए।3. सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए न्यूनतम (EPS) पेंशन ₹7,500/- प्रति माह के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) जोड़ा जाए एवं चिकित्सा योजना सभी को दी जाए।4. भविष्य निधि (EPF) अंशदान के लिए अनिवार्य वेतन सीलिंग को ₹15,000/- से बढ़ाकर ₹30,000/- किया जाए।5. बोनस की गणना के लिए वर्तमान सीमा ₹7,000/- से बढ़ाकर ₹18,000/- की जाए।6. बोनस पात्रता वेतन सीमा को ₹21,000/- से बढ़ाकर ₹42,000/- किया जाए।7.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, NHM और मिड-डे मील के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।8. देश के सभी सार्वजनिक और निजी प्रतिष्ठानों में कांट्रैक्ट एवं केजुअल आधार पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए ‘समान कार्य के समान वेतन’ का सिद्धांत कड़ाई से लागू हो।9. केंद्रीय श्रम संहिताओं (लेबर कोड) में भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक हित में दिए गए समस्त सुझावों के आधार पर शीघ्र संशोधन किया जाए।10. सेवा निवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिरता देने के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम वैधानिक सीमा को बढ़ाकर ₹40 लाख किया जाए।11. बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की कार्यकुशलता, मानसिक श्रम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश के सभी बैंकों में साप्ताहिक 5 दिन का कार्य (5-Day Work Week) पूर्ण रूप से लागू किया जाए।साथ ही ज्ञापन में आउटसोर्स / ठेका श्रमिकों / दैनिक वेतनभोगी कर्मचारीयों / संविदा कर्मचारीयों, कृषि विभाग स्कुल विभाग परिवाहन विभाग राज्य कर्मचारीयों महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्जा विभाग, राजस्व विभाग, कोटवार कर्मचारी, दिव्यांग पुनर्वास केन्द, म.प्र.भवन एवं संनिर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं आवास की विभिन्न मांगो से पदाधिकारियों ने प्रशासन को अवगत कराया | और सरकार से मांग की यदि इन जायज मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं किया गया, तो भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष श्री नितिन साहू, जिला मंत्री श्री सुभाष कुमावत, उपाध्यक्ष श्री निर्दोष शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार पोरवाल, सहसचिव श्री देवानंद सिंह राठोर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनीष नागदा मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष श्री अशोक पिछोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग जैन , पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, के जिलाध्यक्ष श्री मनोहर नागदा, क्षेत्रीय सचिव प्रशांत कुशवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश नागदा , संभाग अध्यक्ष लखन नागदा, अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदुर संघ के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रखेखर जयसवार, जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा, अखिल भारतीय कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता राजावत, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जयसवाल, मध्यप्रदेश आजाद कोटवार संघ के उज्जैन संभाग संगठन मंत्री श्री सोहनलाल एवम जिलाध्यक्ष अजब खान , सीमेंट एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कैलाश जी गुर्जर ,श्री नरेन्द्र बामनिया लाईक मंसूरी, पुष्पा सुर्यवंशी, मनीष कछावा श्री दशरथ धनगर, श्री दुर्गाशंकर, श्री राजेश जौहरी, श्री देवांश रघुवंशी, श्री सौरभसिंह चौहान, श्री रामशीष चौहान, श्री मोहित भट्ट, श्री दिलिप अकोदिया, श्री दीपक धनगर, श्री सरनाम शहरिया, महेश सांवरा, करणसिंह कोहली, उमेशजी यादव, श्री प्रतापसिंह परिहार, श्री कंवरलाल धाकड़, श्री राजदीपक ररोतिया,प्रेम चंद्र चंदेल राजेश चौरसिया, राजेन्द्र शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, जितेन्द्र जैन, श्री चंचल शर्मा, राजेश चौधरी, संजय जैन, श्री कमलेश गेहलोत, दीपक शर्मा, रजत माली, सुरेन्द्र, राहुल माली, सुर्यप्रतापसिंह, मनोहरसिंह, सचिन नागदा, अम्बा सैन, प्रियंका माली, राहुल माली, कमल पाल, राजेन्द्र भण्डारी, इमरान, साजिद, श्री आदित्य चौरसिया, श्री धर्मेन्द्र राठौर, रमेश धाकड़, श्री पवन शर्मा, श्री विजय, श्री भरत, श्री नवीन पुरोहित, श्री मनीष सुत्रकार, श्री पंकज पुरोहित, श्री बापुलाल धनगर, नरेन्द्र प्रजापत, प्रदीप नागदा, कमल चन्द्रवंशी, सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी, अधिकारी, आउटसोर्स ठेका श्रमिक, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं विभिन्न युनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों से बचाव हेतु ग्रामीण व शहरी मिष्ठान दुकानों की सघन जांच आवश्यक: – सुरज दहे

Next

बजरंग दल के नेतृत्व में गुना में निकली विशाल अखंड भारत वाहन रैली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER