छात्राओं को अपराधो से बचाव की दी जानकारी

रमाकांत मोरे बुरहानपुर / शहर की जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा सोमवार दिनांक 17 अगस्त को आदिवासी कन्या छात्रावास में बालिकाओं को अध्यक्ष मंगला दुबे द्वारा वर्तमान में बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से बचने के संबंध में जागरूक करने हेतु,साइबर क्राइम ,और पाक्सो एक्ट की जानकारी दी गई साथ ही मनोविज्ञान विशेषज्ञ मालविका डांगीवाल द्वारा बालिकाओं को पढ़ाई में एकाग्रता , उनके मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए भी समझाया गया साथ ही खेल भी खिलवाया गया इस अवसर पर अध्यक्ष मंगला दुबे मनोविज्ञान विशेषज्ञ मालविका डांगीवाल छात्रावास अधीक्षक माधवी जी और सीमा जी सहित छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित रहे ।
