वीरांगना रानी दुर्गावती बालिका आश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर सुभाष पटेल द्वारा झंडा वंदन किया गया

। रिपोर्टर नवीन रायली वीरांगना रानी दुर्गावती कन्याश्रम मुल्ठान में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया अल सुबह से ही बालिकाएं उठकर कर तैयार हो गई थी स्वतंत्रता दिवस होने पर उनमें एक अलग ही जोश था इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति के नारे जोर-जोर से लगाए गए जिससे पूरा विद्यालय गूंज उठा संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सुभाष पटेल द्वारा झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा भी अपनी उपस्थिति दी गई एवं संस्था की बालिकाओं एवं बालको के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों पर दी गई अंत में आश्रम के अधीक्षक महोदय एवं अधीक्षका महोदया द्वारा स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया गया और अंत में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बालिकाओं को मिठाई बाटी गई
