कसरावद नगर की लोकप्रिय सीबीएसई विद्यालय पैरामाउंट एकेडमी में मितेश पांचोटिया ने किया ध्वजारोहण

। रिपोर्टर नवीन रायली द्वारा कसरावद, 15 अगस्त 2026 स्थानीय CBSE विद्यालय Paramount Academy, कसरावद में देशभक्ति और उत्साह के साथ भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री मितेश पाचोटिया द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम में NCC विद्यार्थियों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश पाटीदार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का बोध कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित,

जिम्मेदार एवं समर्पित नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विवेकानंद ध्यान केंद्र माधवाश्रम स्थित अखंड भारत मंदिर में विधिवत पूजन एवं भारत माता पूजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान से सभी को परिचित कराया।कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रसिद्ध कवि श्री गौतम रावल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रसेवा केवल सीमाओं पर जाकर ही नहीं, बल्कि देश को स्वच्छ रखने,
जिम्मेदार एवं सभ्य नागरिक बनने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने से भी की जा सकती है।कार्यक्रम का समापन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ। विद्यालय का यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
