श्रावण मास में लोकसभा प्रत्याशी राधे भैया ने निकाली कावड़

शकील खान मनावर से 9755 498 752 *मनावर, नि.प्र. , श्रावण मास के तीसरे सोमवार धार महू लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल द्वारा मां नर्मदा तट से सेमल्दा से मनावर आती प्राचीन बंकनाथ अटल दरबार महादेव मंदिर में जल अभिषेक किया ।

इस कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित हुए । सेमल्दा मनावर मार्ग पर स्थित मिर्ची मंडी प्रांगण में भाजपा के सभापती जैव विविधता समिति जिला पंचायत धार श्री गणेश जर्मन द्वारा सभी कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई। ज्ञातव्य है कि जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार सेमल्दा रोड पर सभी कावड़ियों के लिए स्वल्पाहार साबूदाना खिचड़ी की व्यवस्था रखते हैं ।

शिव भक्त गणेश जर्मन जिला पंचायत सदस्य और उनकी अर्धांगिनी श्री मती मीना जर्मन द्वारा सभी कांवड़ियों का स्वल्पाहार करवाकर उनकी सेवा करते हैं। राधे भैया की कावड़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, शक्तिसिंह गोयल, सतपाल बरनाला, जर्मन पंजाबी, दिनेश राठौर , महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमरबन श्रीमती सुमन पटेल, योगेश ज़ख्मी ,सहित अनेक कांग्रेसी नेता शामिल हुए।