इंदौर के उभरते सितारे लव मौर्य ने कुडो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

इंदौर(संजय मौर्य)खेल के मैदान में शहर का नाम रोशन करते हुए युवा खिलाड़ी लव मौर्य ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में संपन्न हुई ‘इंदौर जिला कुडो चैंपियनशिप 2026-27 में लव मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिजनों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है।
