अनावश्यक मोबाइल और नशे से विद्यार्थियों को दूर होना चाहिए माता-पिता ने विशेष ध्यान देंना होगा .. दत्तू मेढ़े

(तलवार से नहीं कलम की नोक से जीता जा सकता है) बहादरपुर स्थित निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर भीम आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े द्वारा नन्हे नन्हे कलाकारों को अपनी ओर से पेन पेंसिल खुल्लंबर शॉपनर स्केल आदि सामग्री भेंट कि गई और संदेश दिया गया कि हमें अंग्रेजों से आजादी मिलने को 80 वर्ष हो चुके हैं परंतु अपने हको के लिए किसान, निशुल्क शिक्षा के लिए विद्यार्थी, रोजगार के लिए बेरोजगार, और शोषित-वंचित लाचारो के हक को भ्रष्टाचार से आजादी अभी पूरी तरह से नहीं मिली है, और मानव जगत के लिए अभी अति आवश्यक है.

ऐसी आजादी, इसी दरमियान मेढ़े ने कहा कि अनावश्यक समय मोबाइल और नशे से विद्यार्थियों को दूर हो माता-पिता ने विशेष ध्यान देंते रहना चाहिए, तब जाकर हम देश के भविष्य को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे, समय-समय पर बच्चों को छोटे-छोटे उपहार देकर उनका मनोबल हमें बढ़ाना चाहिए,बच्चों का मनोबल बढ़ेगा तो वह आगे पढेगा.. यह जिम्मेदारी हम सबकी होना चाहिए ,