चापोरा में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर / जिले के ग्राम चपोरा मे हंसादेवी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संचालित सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल चापोरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यकमो का आयोजन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर किया गया, सर्व प्रथम ध्वजारोहण वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वी में 91.4% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका मोहन सुरवरकर द्वारा किया गया , उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई,

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 वी की छात्राओ स्मिता चौधरी और खुशी महाजन द्वारा किया गया , विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र चौधरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे जानकारी दी गई साथ ही श्री किशोर लहासे सर द्वारा एक सुंदर गीत गाया गया और अंत में आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अमोल पाटील द्वारा विद्यार्थियों को जल, बिजली बचाने को प्रेरित करते हुए अपने राष्ट्रगीत , राष्ट्वज, माता पिता एवं बड़ों का सम्मान करने के साथ देश की एकता को बनाए रखने का संदेश दिया गया ।