नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन

रमाकांत मोरे /मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला बुरहानपुर विकासखण्ड खकनार मे सेक्टर परेठा के ग्राम अमूल्लाखुर्द मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम विकासखण्ड समन्वयक खकनार श्री अमजद खान ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नवांकुर सखी के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का अभियान चला कर क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। सभी लोग कम से कम 5 पौधे अपने घर आंगन में या सुरक्षित स्थानों पर लगाकर उनकी नियमित देखभाल करे । कार्यक्रम में नवांकुर सखी महिलाओं ने ग्राम को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। और प्रत्येक नवांकुर सखी को 11,11, बीज रोपित संस्था द्वारा दिया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मोतीलाल पटेल, शोभाराम पटेल नन्नू जांबेकर, कुंवर सिंह मावस्कर श्रीराम पलवी, लालजी पाटिल भोला मार्को,श्रीमती पार्वती बाई , रानू रामलाल पाटिल, बसंती जांबेकर, रामप्यारी बाई, लाड़की बाई, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि मुन्नी गावस्कर परामर्शदाता मयूर अत्तरदे उपस्थित रहे।