फिर उठी ब्रेकर बनाने की बनाने की मांग

सूरज दहे बुरहानपुर/ जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत धाबा के ग्रामीणों द्वारा बुधवार को बुरहानपुर से देडतलाई मुख्य रोड़ पर स्थित ग्राम धाबा में ब्रेकर बनाने की मांग की गई है ग्रामीणों द्वारा बताया गया की ब्रेकर ना होने के कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं । जिसके चलते कई बार छोटे बड़े वाहनों के चपेट में आने से दर्जनों हादसे से हुए हैं जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है वहीं ग्राम पंचायत धाबा के उपसरपंच राजु चौहान , रमेश इंगले,नगीन गायकवाड़ शेख़ अजगर उमेश गायकवाड़ द्वारा बताया की रोड़ पर स्पिट ब्रेकर लगाने की मांग को विगत दिनों पहले खकनार तहसीलदार एवं संबंधित विभाग को ग्राम पंचायत द्वारा लिखित शिकायत दी गई है लेकिन विभाग द्वारा लेकिन अभी तक ब्रेकर नहीं बनाया जा रहा है शिकायत मे ग्राम धाबा में ज्यादातर गरीब मजदुर वर्ग के लोग रहते हैं । जीने सुबह मजदुरी करने के लिए एवं किसानो की खेती रखवाली के लिए दिन रात आना जाना पड़ता है । तेज गति से वाहन चलाने वालों से स्पीड ब्रेकर लगाने से सड़क हाथदसो से ग्रामीणों को बचाया जा सकता है । तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाया जाए । लेकिन लिखित शिकायत देने पर भी अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हो पा रही वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया की यदी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों द्वारा रोड पर चक्का जाम कर कर रोड पर धरना देकर ब्रेकर बनाने की मांग की जाएगी । अगर हमारी इस मांग को पुरा न करने पर ईसका जिम्मेदार प्रशासन होगा.