Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

उल्लास कार्यक्रम में होंगे अभिनव प्रयोग, होंगे खेल,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां रायसेन

By Mohan Sharma
August 12, 2026 1 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

।जिला न्यायालय परिसर में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए ‘उल्लास : एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के तहत 13 और 14 अगस्त को विभिन्न खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रम में बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी।न्यायालयीन व्यस्तता के बीच मिलेगा खुशनुमा माहौल….कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों की व्यस्तता के बीच अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्थ, सकारात्मक और आनंददायी वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही न्यायालय परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहभागिता, सौहार्द और आत्मीयता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में न्यायालयीन कर्मचारी और उनके बच्चे उत्साह के साथ शामिल होंगे।बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच….‘उल्लास’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भी अपनी प्रतिभा और रुचि प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बैडमिंटन, चेस सहित अन्य खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित यह पहल न्यायालय परिवार में स्वस्थ कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय, टीम भावना और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में अभिनव प्रयास है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वतंत्रता दिवस पर माता मंदिर चौराहा पर होगी भारत माता की महाआरती

Next

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब विद्यार्थियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग,एजुकेशन:कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर होगी दर्ज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER