Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाईआर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

By Mohan Sharma
August 12, 2026 1 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन/ उज्जैन के थाना नीलगंगा पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नीलगंगा थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की वारदात भी कबूल की है।पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाकणकर ब्रिज के आगे एक व्यक्ति खटकेदार चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर गणेश पिता नारायण माली, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जैथल, थाना घट्टिया, जिला उज्जैन को पकड़ा।तलाशी में आरोपी के पास से बिना लाइसेंस का खटकेदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस की विशेष पूछताछ में आरोपी ने 7 अगस्त को सांवराखेड़ी स्थित खेत से ग्रे कलर की ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। फरियादी के मुताबिक अगले दिन खेत पर पहुंचने पर ट्रॉली गायब मिली थी।पुलिस अब चोरी गई ट्रॉली की बरामदगी के प्रयास कर रही है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर नीलगंगा थाने में उसके खिलाफ दो पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं।पुलिस आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरु प्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर दीपिका शिंदे के निर्देशन में कार्रवाई की गई। SJ NEWS उज्जैन रिपोर्टर – इरफान अन्सारी 📞 9425096974

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Next

थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई निर्माणाधीन सोलर प्लांट में वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER