Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

सुरज दहे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर परिषद के सभाकक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति की भावना पर आधारित आकर्षक एवं संदेश पूरक रंगोलियां बनाई गई । रंगोलियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रदर्शित किया गया ।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री दिलीप चौहान, श्री जगन्नाथ महाजन, ईश्वर वरखेडे, श्रीमती प्रतिभा काले, श्रीमती भारती महाजन, श्रीमती चन्द्रकला मेढ़े सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों की रंगोलियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की गई।इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से जोड़ने वाला अभियान है। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान द्वारा भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा गया कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा.

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

Next

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाईआर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER