Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

ग्राम बिजोरी में ग्राम सभा जन-जागरूकता रैली आयोजित

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर /जिले के खकनार क्षेत्र के बिजोरी में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की ओर से आज ग्राम बिजोरी में ग्राम सभा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों को आगामी ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जागरूक करना तथा ग्रामीणों को अपने गांव की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ग्राम सभा के समक्ष रखने के लिए प्रेरित करना है ।रैली के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम सभा के महत्व एवं उनकी सहभागिता के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि आगामी ग्राम सभा में महिला एवं पुरुष दोनों सक्रिय रूप से भाग लें और गांव में पेयजल, सड़क, स्वच्छता, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ग्राम सभा में रखें।

रैली के दौरान महिलाओं की ग्राम सभा में सक्रिय एवं अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को अपने गांव एवं परिवार से जुड़े मुद्दों को ग्राम सभा में खुलकर रखने तथा ग्राम विकास से संबंधित निर्णयों में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता रैली में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से आगामी ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गांव के विकास एवं समस्याओं के समाधान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की ओर से उमेश चौहान, कालू गोलकर, अजय पाल एवं इंजमाम उल हक उपस्थित रहे। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को ग्राम सभा में सहभागिता, सामुदायिक भागीदारी एवं महिलाओं की सक्रिय भूमिका के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।रैली के माध्यम से ग्रामीणों में यह संदेश दिया गया कि “सशक्त ग्राम सभा, सशक्त गांव” के लिए प्रत्येक महिला एवं पुरुष की भागीदारी आवश्यक है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

राजनेताओं के संरक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी /कर्मचारी यो का तबादला ना होने के कारण भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा दत्तु मेढ़े

Next

TET की अनिवार्यता के विरोध में 12 अगस्त को ज्ञापन देगा अध्यापक शिक्षा संयुक्त मोर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER