Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

किसानों ने किया सांसद पाटील का आत्मीय स्वागत, बोले- किसान पुत्र ने निभाया अपना फर्ज

By Mohan Sharma
August 10, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ जिले के फोफनार में खामनी, मोहद, रायगांव, बम्भाड़ा, शाहपुर सहित क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री और सांसद का जताया आभारबुरहानपुर। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केला किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान किए जाने पर ग्राम फोफनार में खामनी, मोहद, रायगांव, बम्भाड़ा, शाहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का स्वागत कर उनका व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना। किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण केले की फसल को भारी नुकसान हुआ था। ऐसे कठिन समय में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खातों में सीधे राहत राशि पहुंचाकर बड़ी सहायता प्रदान की गई है। राहत राशि दिलाने के लिए सांसद द्वारा लगातार किए गए प्रयासों और किसानों की आवाज को शासन तक पहुंचाने के लिए वे उनके आभारी हैं।

किसानों की बात सुनी, कलेक्टर से तत्काल की चर्चा* इस दौरान कुछ किसानों ने राहत राशि से संबंधित अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया। किसानों की बात सुनते हुए सांसद ने तत्काल जिला कलेक्टर हर्ष सिंह से फोन पर चर्चा की और किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने सांसद को बताया कि कुछ मामलों में नेट बैंकिंग से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया के कारण समस्या आई है, जिसका शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों द्वारा बताई गई अन्य दिक्कतों के निराकरण का भी आश्वासन दिया। *यह है किसानो की सरकार* सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार किसानों के हित में लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के सुख-दुख में वे सदैव उनके साथ हैं और किसानों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। *107 करोड़ 72 लाख से अधिक का लाभ* उल्लेखनीय है कि मई और जून माह में आई प्राकृतिक आपदा से बुरहानपुर जिले की विभिन्न तहसीलों के 188 गांवों में केला फसल प्रभावित हुई थी। जिले के 8,115 प्रभावित किसानों को 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। राहत राशि मिलने पर किसानों में खुशी का माहौल है। इस दौरान गंभीर राठौर, हुकुमचंद अग्रवाल, नाना पाटिल, अशोक महाजन, अर्जुन जगताप, दत्तू महाजन, किरण महाजन, मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, सुनील महाजन, अनिल महाजन, अखिलेश राठौर, शुभम जैन, हुकुमचंद मिस्त्री, अमोल महाजन, तुषार महाजन, संजय प्रजापति, जयेश राउत, पंकज पाटिल, संजय महाजन, लखन भाटी, कुणाल महाजन, संदीप राठौर, शुभम वाड़ले, मनोहर सोनवने, मिश्रीलाल चौहान, सुभाष सूर्यवंशी, मनोज टंडन,वैभव महाजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

1 सितंबर को भोपाल में होगा संकल्प महासम्मेलन श्री तेजाजी दसमी पर शाशकीय अवकाश व जीवनी पाठ्य पुस्तक में शामिल करने की मांग

Next

युवा नेता जयेन्द्र खरात के नेतृत्व में ककराना से वालपुर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रामां नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना के बाद विधायक सेना महेश पटेल एवं पुष्पराज पटेल ने कांवड़ लेकर की पदयात्रा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER