1 सितंबर को भोपाल में होगा संकल्प महासम्मेलन श्री तेजाजी दसमी पर शाशकीय अवकाश व जीवनी पाठ्य पुस्तक में शामिल करने की मांग

मनावर से शकील खान की रिपोर्ट/ 1 सितंबर को भोपाल में होने वाले संकल्प महासम्मेलन में अधिक से अधिक श्री तेजाजी भक्ति पहुंचे इसके लिए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निमाड में आमंत्रण पत्र देकर समाज बंधुओ को आमंत्रित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत निर्माण के धामनोद से होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनु चौधरी दांतल,प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल जाट, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजू जाट व समस्त पदाधिकारी गण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी

।दिनांक 12 अगस्त को निमाड़ क्षेत्र संकल्प महासम्मेलन निमंत्रण कार्यक्रम धामनोद प्रातः 8:30 बजे से शुरू होगा यहां पर अतिथि स्वागत राधेश्याम जाट मध्य क्षेत्र जाट विकास संगठन अध्यक्ष दिनेश जाट फौजी मध्य क्षेत्र जाट विकास संगठन युवा अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।झेगदा सुंद्रेल चंदावड रामपुरा धाणी धामनोद व खलघाट के समाज जनों का महासम्मेलन निमंत्रण होटल अतिथि धामनोद में होगा।तत्पश्चात रेवा आश्रम मोहीपुरा 10:30 बजे पहुंचेंगे,अंजड़ 12:30 बजे,शेगाव दोपहर 1:00 बजे, तलुन 1:30 बजे,बड़वानी 2:30 बजे, सिरसी 3:15 बजे, सात्तलाई 3:30 बजे, टवलाई खुर्द 5:30 बजे, कोटडा 5:45 बजे,टवलाई बुजुर्ग 7:00 बजे, धरमपुरी 7:30 बजे, आमंत्रण कार्यक्रम रहेगा समस्त समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा 1 सितंबर 2026 को भोपाल में आयोजित संकल्प महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु अपने अमूल्य सुझाव एवं सहयोग प्रदान करे।