हर घर तिरंगा सप्ताह का शुभारंभ,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में किया गया।

*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर — “हर घर तिरंगा सप्ताह” के प्रथम दिन रविवार को प्रातः 9 बजे खेल परिसर से तिरंगा रैली का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सोहान कनाश, जिला शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।