Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

बस किराए में 50℅ कई छूट की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
August 8, 2026 2 Min Read
0

महेश गणावा की खबर मो =9179189851

बस किराए में 50℅ कई छूट की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन*झाबुआ। छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित की मांगों को लेकर एनएसयूआई द्वारा जिला परिवहन अधिकारी के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिले के छात्र-छात्राओं को बसों में आवागमन के दौरान बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्री नरवेश अमलियार ने बताया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से प्रतिदिन महाविद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को परिवहन पर काफी राशि खर्च करनी पड़ती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और आर्थिक कारणों से किसी छात्र की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसलिए छात्रहित में बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं ने प्रशासन से मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की।छात्रहित में हमारी मांग—बस किराए में 50 प्रतिशत छूट हो तत्काल लागू। नही तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की रहेगी। जिसमें जिला महामंत्री विनोद गणावा,अनिल भाबोर,दीपक मखोडिया, कान्तिलाल भूरिया,आशिष भाबोर, दिलीप गुण्डिया,प्रवीण मुनिया उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गादेर घाटी हादसा: एसडीएम राघौगढ़ सख्त, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर होगी कड़ी कार्रवाई 4 श्रद्धालु घायल

Next

वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, जीवन का आधार हैं : रमनलाल कुशवाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER