कसरावद नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू सोनी ने पार्षदों के साथ निर्माणाधीन गार्डन एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद, शुक्रवार को अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत पार्क निर्माण एवं अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत लिक्विड वेस्टमैनेजमेंट (LWM) निर्माण का परिषद नें किया निरिक्षण विधायक प्रतिनिधि एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह यादव एवं नगर परिषद के पार्षदो द्वारा नगर मे चल रहे निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 12 मे नावड़ातोड़ी रोड़ पर स्थित अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत पार्क निर्माण की लागत 30.97 लाख एवं साथ ही वार्ड क्रमांक 12 मे नावड़ातोड़ी रोड़ पर स्थित अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत (LWM) लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (गंदे पानी को साफ करना) करने की लागत 440 लाख के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया गया कसरावद नगर में बहुत दिनों से कसरावद नगर के नागरिकों के लिए एक अच्छे गार्डन की कमी थी एक ऐसा गार्डन जहां पर सुबह शाम महिलाएं बच्चे वृद्ध एवं घूमने फिरने के शौकीन नगर के नागरिक अपनी थकान मिटाने के लिए कुछ समय सुकून का निकाल सके कसरावद नगर में ऐसे बगीचे की कमी बहुत दिनों से देखी जा रही थी

जिसे कसरावद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव ने इस कमी को महसूस किया कि कसरावद नगर के बच्चों महिलाओं एवं परिवार के लिए ऐसी कोई जगह नहीं है कि शाम के समय घूमने फिरने के बाद कुछ समय का पल एक ऐसे गार्डन में बैठकर बिता सके जहां पर बच्चे कुछ मस्ती कर सके इसके लिए उन्होंने अपने परिषद के साथियों की सलाह पर गार्डन में झूले एवं मनोरंजन के अन्य आइटम लगवा रहे हैं उक्त बगीचा धीरे-धीरे एक अच्छा आकार ले रहा है उक्त गार्डन को अति शीघ्र कंप्लीट करवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान आपके साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू सोनी, जल एवं स्वच्छता प्रभारी शहिद हेडली ,पार्षद प्रतिनिधि, परमानन्द खेड़े, इन्तियाज पटेल शुभम कुशवाह के द्वारा अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया गया| साथ ही परिषद द्वारा निर्माण कार्यों के जल्द पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया गया ताकि आम जनता का अमृत मिशन 2.0 की योजनाओं का लाभ मिल सके