करोली के युवा किसान चेतन मालवीया को मिली थार
शकील खान मनावर से 9755 4987 52

मनावर निप्र मनावर*450 किसानों की मौजूदगी में भव्य किसान सम्मेलन, लकी ड्रॉ में जीता पहला पुरस्कार*मनावर। जिला धार। पीवीसी पाइप की एक छोटी-सी खरीदी मनावर तहसील के ग्राम करोली निवासी युवा किसान चेतन मालवीया के लिए बड़ी खुशियों की सौगात लेकर आई। मई माह में खेत में ड्रिप सिंचाई के लिए करीब 25 हजार रुपए के कास्ता पाइप खरीदने वाले चेतन मालवीया ने लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार थार वाहन जीतकर सभी को चौंका दिया।

कास्ता पाइप द्वारा आयोजित ‘लकी किसान जीतेगा थार’ योजना के अंतर्गत गुरुवार को शहर के मुकाती रेसीडेंसी में आयोजित गरिमामय किसान सम्मेलन में विजेता किसान चेतन मालवीया को थार वाहन की चाबी सौंपी गई। कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला, जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर तथा हकीमी मशीनरी स्टोर्स के इब्राहिम रिज़वी ने संयुक्त रूप से चेतन मालवीया को थार की चाबी भेंट की। पुरस्कार मिलते ही किसान चेतन मालवीया के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लकी ड्रॉ में अन्य किसानों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें रेफ्रिजरेटर एवं मिक्सर ग्राइंडर सहित विभिन्न पुरस्कार शामिल रहे। आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सम्मेलन में लगभग 450 किसानों की उपस्थिति रही।*कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से* किसान सम्मेलन का शुभारंभ कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के सीईओ प्रदीप वेदुला, जनरल मैनेजर हेमंत नागर, नेशनल सेल्स हेड कपिल सेंगर, शेख अब्बास अली रिज़वी एवं इब्राहिम रिज़वी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जोएब रिज़वी, मोईज रिज़वी, हुसैनी रिज़वी, मुर्तजा रिज़वी एवं युसुफ रिज़वी ने किया।

*‘रिश्तों की जमा पूंजी हमारी सबसे बड़ी धरोहर’* कार्यक्रम की शुरुआत में इब्राहिम रिज़वी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रिश्तों की जमा पूंजी ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। किसानों के मन में उनके प्रति जो प्रेम, स्नेह और सम्मान है, उसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए अपने करीब तीन दशक के व्यापारिक सफर और किसानों के साथ बने आत्मीय रिश्तों को याद किया। उन्होंने कहा कि व्यापार केवल लेन-देन तक सीमित नहीं होता, बल्कि विश्वास और आत्मीय संबंधों से उसकी नींव मजबूत होती है। किसानों के सहयोग और विश्वास ने संस्था को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।*‘कास्ता विश्वास और भरोसे का नाम’*कंपनी के सीईओ प्रदीप वेदुला ने अपने संबोधन में कहा कि “कास्ता विश्वास का नाम है, संबल का नाम है और भरोसे का नाम है।” उन्होंने कहा कि कास्ता में गुणवत्ता ही कंपनी की प्रमुख नीति है और किसान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। किसानों के विश्वास और सहयोग के बल पर कास्ता आज मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता में किसानों के करीब चार दशक से चले आ रहे विश्वास और भरोसे की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों ने जिस तरह कास्ता के उत्पादों को स्वीकार किया है, वही कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि है

।*किसानों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प* किसान सम्मेलन के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद किया तथा कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की आवश्यकता और आधुनिक सिंचाई व्यवस्था में पीवीसी पाइप की उपयोगिता पर चर्चा की। कार्यक्रम में किसानों ने भी कंपनी के साथ अपने अनुभव साझा किए।आयोजन ने व्यापारिक संबंधों के साथ-साथ कंपनी और किसानों के बीच वर्षों से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों की तस्वीर प्रस्तुत की। थार जीतने वाले चेतन मालवीया के साथ अन्य पुरस्कार विजेता किसानों का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कृति इंडस्ट्रीज के रीजनल मैनेजर आनंद नाईक, राजकुमार पटेल, हरिओम परमार, वैभव जी, गिरीश मालवीया, हेमंत राठौड़ एवं सुनील पाटीदार का सराहनीय सहयोग रहा। किसान सम्मेलन में थार जीतने वाले चेतन मालवीया की खुशी और उपस्थित किसानों के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।