Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

पी एच ई की सहायक यंत्री श्रीमती नीरू पचौरी एवं ब्लॉक समन्वयक सुभाष यादव द्वारा डाबरी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया गया

By Mohan Sharma
August 8, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम, डाबरी, तहसील कसरावद का निरीक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की सहायक यंत्री श्रीमती नीरू पचौरी एवं ब्लॉक समन्वयक सुभाष यादव द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान छात्रावास की भवन व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानगृह, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकी की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, मेस संचालन, आर.ओ. व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, सीसीटीवी, बिस्तर व्यवस्था, छात्राओं के लिए घर पर बात करने की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, शिकायत पेटी, पालक समिति की बैठकें, किचन गार्डन, खेल सामग्री, पंजियों के संधारण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में छात्रावास भवन एवं परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित पाया गया। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था संतोषजनक रही तथा पानी की टंकी ढक्कनयुक्त एवं साफ मिली।

भोजन की गुणवत्ता अच्छी पाई गई और मेस में निर्धारित मीनू का प्रदर्शन किया गया था। छात्राओं के लिए आर.ओ. पेयजल, बिस्तर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे संचालित पाए गए तथा परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं मिली।बालिका सुरक्षा के संबंध में छात्रावास अधीक्षिका परिसर में निवासरत पाई गईं। बाउंड्रीवाल, महिला चौकीदार एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दिए जाने की भी पुष्टि की गई।निरीक्षण दल ने छात्राओं से चर्चा कर छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

छात्राओं ने भोजन, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता तथा मानसिक, शारीरिक एवं कैरियर विकास के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी बिंदुओं पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समग्र रूप से छात्रावास की व्यवस्थाएं एवं संचालन संतोषजनक पाए गए तथा शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मंछामन मल्टी में मजदूर की मौत पर कांग्रेस का हंगामानिर्माण एजेंसी पर FIR की मांग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; शहर के सभी मजदूरों का ₹25 लाख बीमा कराने की उठाई आवाज

Next

कसरावद की पैरामाउंट एकेडमी में आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER