Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कर-कमलों से उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया

By Mohan Sharma
August 8, 2026 2 Min Read
0

खरगोन जिला ब्यूरो ✍️ चीफ जीतू पटेल

इस उपलब्धि से न केवल निमाड़ अंचल बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में हर्ष की लहर है।
​इस विशेष अवसर पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार व्यक्तिगत रूप से महेश्वर स्थित कमल गौड़ के निवास स्थान पहुँचे। उन्होंने कमल गौड़ के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
​परिवारजनों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि विगत 25 वर्षों से महेश्वरी साड़ी के निर्माण और उसकी विरासत को सँजोने में कमल गौड़ का योगदान अत्यंत सराहनीय है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि महेश्वर की गौरवशाली परंपरा, हमारी हथकरघा संस्कृति और दिन-रात मेहनत करने वाले बुनकर भाइयों-बहनों के पसीने का सम्मान है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला के बल पर महेश्वर के साथ-साथ समूचे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।
​मनोज परमार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और कला के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान परिजनों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। नगर में जगह-जगह इस उपलब्धि का स्वागत किया जा रहा है और स्थानीय बुनकर समुदाय ने इसे निमाड़ की हस्तशिल्प कला की बड़ी विजय बताया है।
शोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर , खरगोन बड़वानी सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ,व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव सहित कई दिग्गजों ने कमल गोंड को शुभकामनाएं प्रेषित की।।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जन-विश्वास से जनकल्याण की नई राह, ग्रामीणों के बीच पहुंचा जिला प्रशासन

Next

मंछामन मल्टी में मजदूर की मौत पर कांग्रेस का हंगामानिर्माण एजेंसी पर FIR की मांग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; शहर के सभी मजदूरों का ₹25 लाख बीमा कराने की उठाई आवाज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER