मेथा खारी ग्राम में चलाया व्यापक सफाई अभियान

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम मेथा खारी मे स्वच्छता अभियान के तहत नालों और नालियों की सफाई से जलभराव व बीमारियों पर रोक। बुरहानपुर जिले के ग्राम पंचायत मेथा खारी द्वारा गाँव में स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के मौसम में जलभराव और मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जेसीबी से नालों की सफाई गाँव के मुख्य और बड़े नालों में जमी गाद, कचरा और झाड़ियों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए। नालियों की मैनुअल व व्यवस्थित सफाई गाँव की अंदरूनी नालियों की सफाई कर कचरे का निपटान किया जा रहा है ताकि पानी जमा न हो।

बीमारियों से बचाव रुके हुए पानी के कारण पनपने वाले मच्छरों (डेंगू, मलेरिया) और संक्रामक बीमारियों से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।सुचारू जल निकासी बारिश के पानी का भराव रुकने से गाँव की सड़कों और रास्तों पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। ग्राम पंचायत की इस पहल से गाँव में स्वच्छता का माहौल बना है और ग्रामीणों ने भी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग की सराहना की है।बाइट 01:- प्रल्हाद वाघ, सफाईकर्मी।बाइट 02:- ईश्वर चौहान, सहायक सचिव मेथा खारी।