पत्रकार नवीन रायली को जिला सचिव मनोनीत होने पर जैन नवयुवक मंडल ने अभिनंदन किया

। रिपोर्टर मनोज रायली कसरावद नगर के जागरूक पत्रकार नवीन रायली को भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर एवं जिला महासचिव संजय सिंह द्वारा भारतीय पत्रकार संघ का जिला सचिव मनोनीत करने पर कसरावद जैन समाज में हर्ष की लहर है इसी उपलक्ष्य में कसरावद जैन नवयुवक मंडल द्वारा जिला सचिव नवीन रायली का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन करने वालों में प्रमुख रूप से जैन नवयुवक मंडल कसरावद के अध्यक्ष अंकुश लूणीया, उपाध्यक्ष रोहित मांडोत, सचिव निखिल लूणिया, सहसचिव नेमीष कवाड़, कोषाध्यक्ष लब्धि जैन ,प्रवक्ता अंकुश जैन एवं जैन नवयुवक मंडल के संरक्षक अमित कोठारी एवं जैन समाज के युवा उपस्थित थे अंत में आभार निखिलेश मेहता ने माना।।
