शिवाजी नगर वार्ड में जल आवर्धन योजना का पानी समय पर नहीं मिल रहा

सुरज दहे बुरहानपुर:- उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के निर्देश अनुसार बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन अपने संगठन के पदाधिकारीयो के साथ मिलकर नगर निगम आयुक्त को शिवाजी नगर वार्ड के साथ को रहे सौतेले व्यवहार के संबंध में बुरहानपुर निगम आयुक्त से मिलकर चर्चा करेंगेवार्ड में जल आवर्धन योजना का पानी कोई दिन मिलता नहीं तो कोई दिन समय अनुसार पानी नहीं मिलता जिससे वार्ड वासी परेशान होते हैं । जब की निर्धारित नियम अनुसार रोजाना पानी सुबह वार्ड में मिलना जरूरी हैवार्ड के उपभोक्ताओं से निगम जल का टैक्स वसूल कर रहा है तो निगम द्वारा जल भी वार्ड के उपभोक्ताओं को समय पर देना जरूरी है ।
