Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का एकदिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

By Mohan Sharma
August 5, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के खकनार में बुधवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खकनार में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् श्री मनीष कुवादे ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाकर जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। जिला समन्वयक ने समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। मयूर अतरदे ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी देते हुए इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। बैठक में अगस्त माह के लिए कैलाश पाटिल स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा इलियास अहमद ने सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने सहित विभिन्न जनजागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर ललित सुरोदिया ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। विकासखण्ड समन्वयक खकनार श्री अमजद खान द्वारा कार्यक्रम संचालन एवं समिति सदस्यों को दस्तावेजीकरण और एम आई एस पोर्टल पर इन्ट्री की जानकारी से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के विवेक सोनी बसंत गावस्कर रामलाल पटेल मनीराम मार्को, रमेश पालवी, हरना सिंह,साजिद पटेल, दिनेश निकम,किरण मैडम के साथ विकासखण्ड की ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार बसंत गावस्कर द्वारा किया गया ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रत्यक्ष प्रणाली से हो छात्र संघ चुनाव नहीं तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी

Next

शिवाजी नगर वार्ड में जल आवर्धन योजना का पानी समय पर नहीं मिल रहा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER