बेटियों का सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की आधारशिला – अरुण यादवप्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां में‘बालिका सशक्तिकरण एवं जागरूकता’ सेमिनार का आयोजन

।। रिपोर्टर नवीन रायली प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां में कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिका सशक्तिकरण एवं जागरूकता विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन मंगलवार 4 अगस्त को किया गया। इस सेमीनार में विद्यालय की 250 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रेरक वक्ता सुश्री अनिता शुक्ला, कृषि विस्तार अधिकारी तथा संस्था प्राचार्य डॉ. नितिन मिश्रा द्वारा मां सरस्वती व निमाड़ में तकनीकी शिक्षा के प्रणेता पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से सुश्री अनिता शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।बेटियों का सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की आधारशिला – अरुण यादवसंस्था अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेटियों का सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। श्री यादव ने छात्राओं से शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षित एवं सशक्त बेटियां न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला भी रखती हैं।आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के लिए छात्राओं को किया प्रेरितमुख्य वक्ता सुश्री अनीता शुक्ला ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यक्तित्व विकास, आत्मसम्मान, महिला सुरक्षा, सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण, नेतृत्व क्षमता तथा जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। सुश्री शुक्ला ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि “जब बेटियां शिक्षित, आत्मविश्वासी और सशक्त बनती हैं, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।” उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, स्वयं पर विश्वास रखने और जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।शिक्षा के साथ मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण भी जरूरी – डॉ. नितिन मिश्राविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को केवल शैक्षणिक शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक, सामाजिक, नैतिक एवं व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संस्था के वरिष्ठ संचालक संजीत यादव ने कहा कि प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम छात्राओं को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करते हैं।संवादात्मक सत्र में छात्राओं ने की उत्साहपूर्वक सहभागिता सेमिनार के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, आत्मरक्षा जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं थ्भविष्य निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। प्रेरक गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों ने छात्राओं को उत्साहित और प्रभावित किया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के उप प्राचार्य संजेश वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं प्रेरक वक्ता सुश्री अनीता शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ समन्वयक चेतन पटेल ने सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।