महाविद्यालय में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राजेश माली सुसनेर/ सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान भारतीय रसायनज्ञ एवं शिक्षाविद् आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना रहा।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रसायन विज्ञान, भारतीय वैज्ञानिक परंपरा एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के वैज्ञानिक योगदान से संबंधित विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निकिता बैरागी ने प्रथम, उर्मिला सेन ने द्वितीय तथा रामचंद्र बागरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक गायत्री शर्मा एवं अमन जोशी के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टॉफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आकांक्षा श्रीवास्तव ने दी।