प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मासिक प्रशिक्षण संपन्न

सुरज दहे बुरहानपुर/ मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड बुरहानपुर में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् श्री मनीष कुवादे ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाकर जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। जिला समन्वयक ने समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। बैठक में अगस्त माह के लिए स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा,

नवांकुर सखी कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने सहित विभिन्न जनजागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री मनोज दांगोरे ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। विकासखण्ड समन्वयक खकनार श्री अमजद खान द्वारा समिति सदस्यों को दस्तावेजीकरण और एम आई एस पोर्टल पर इन्ट्री की जानकारी से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के श्री संतोष जी महाजन, सुश्री उषा उदलकर, मिलिंद तलेकर, दिपक उदलकर परामर्शदाता श्री मोहन पंवार, श्री लोकेन्द्र सेन, श्रीमती माधवी पाटिल के साथ विकासखण्ड की ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।