श्री राम सेवा के 300 से अधिक युवा 3 अगस्त को शालिवाहन से गांगलेश्वर मंदिर तक कावड़ यात्रा निकालेंगे

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद के युवाओं से जुड़ी संस्था श्री राम सेना प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा तट से कावड़ मैं जल भरकर शालिवाहन आश्रम से कसरावद नगर के प्रसिद्ध पहाड़ी पर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर मैं नर्मदा का जल अर्पित करके देश एवं कसरावद तहसील के नागरिकों की खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ करेंगे कावड़ यात्रा का यह चौथा वर्ष है 3 अगस्त को सुबह 8:30 बजे मां नर्मदा का जल लेकर प्रस्थान करेंगे एवं रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रा का समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया जाएगा इस अवसर पर श्री राम सेना के प्रियांशु यादव अमित मुजाल्दे अक्षय वर्मा तुषार वर्मा हर्षित वर्मा विजय वर्मा रोहन प्रजापत प्रथम वर्मा विनीत वर्मा कान्हा वर्मा अथर्व मंडलोई अजय वर्मा सहित समस्त राम सेना कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है
