सावन माह और भगवान श्री महाकाल की शाही सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस अलर्ट

इरफान अंसारी उज्जैन| SJ NEWS सावन माह एवं आगामी सोमवार को भगवान श्री महाकाल की शाही सवारी के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस ने शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।क्राइम ब्रांच, थाना महाकाल एवं थाना देवास गेट पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, डेरे तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी और सत्यापन अभियान चलाया।इस कार्रवाई के दौरान 21 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।उज्जैन पुलिस ने बताया कि सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।