वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती शमीम खान को सेवानिवृत्ति पर दी गई बधाई

। रिपोर्टर नवीन रायली शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 इंग्लिश मीडियम की शिक्षिका श्रीमती शमीम खान के सेवाकल पूर्ण करने पर परिसर के शिक्षकों एवं समाजसेवियों के द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।शाला परिवार के द्वारा अभिनंदन पत्र एवं शाल श्रीफल भेंट किया ।

परिसर स्थित शालाओं के द्वारा भी श्रीमती खान को गिफ्ट प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईं।इस दौरान संकुल प्राचार्य श्री हेमंत वडनेरकर द्वारा कार्यमुक्ति आदेश देकर कार्यमुक्त कराया । कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार नवीन रायली , संकुल से नरेन्द्र पाटीदार,मोहन यादव, राधेश्याम वर्मा,विजय वर्मा, भगवती बागदरे ,वंदना कुशवाह, प्रेमलाल बगदारे,पिंकी चौधरी अनीता गुप्ता व रिटायर्ड अध्यापिका के परिवार के सदस्य शामिल हुए।अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।